राष्ट्रीय

101 शिक्षक-शिक्षिकाओं को किया गया डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन मेमोरियल अवॉर्ड 2025 से सम्मानित

नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के मोहन गार्डन में स्थित ओ.के. मॉडल स्कूल के प्रांगण में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए सामाजिक संगठन निर्मल फाउंडेशन व ओ.के. फाउंडेशन के सहयोग से सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के 101 शिक्षक व शिक्षिकाओं को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन मेमोरियल अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ओ.के मॉडल स्कूल के चेयरमैन ओम कुमार, डायरेक्टर डॉ. रवि कुमार पुंडीर, प्रिंसिपल निर्मल कुमार सहित अन्य शिक्षक व शिक्षिकाएं शामिल हुई थी।
यह अवार्ड उन लोगों को दिया गया, जो परंपरागत शिक्षा व्यवस्था से आगे बढ़कर डिजिटल, तकनीक व स्किल डेवलपमेंट जैसी शिक्षण प्रणाली को अपनाते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं। यह अवॉर्ड शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक परिवर्तन का माध्यम मानने वाले शिक्षकों को समर्पित होता है कि किस प्रकार शिक्षक शिक्षा में बदलाव ला रहे है, साथ ही यह इस बात पर भी विचार करने का दिन है कि उन्हें अपनी प्रतिभा को पूर्ण रुप से उपयोग करने के लिए किस प्रकार के समर्थन का आवश्यकता है। डॉ. रवि कुमार पुंडीर को पश्चिमी दिल्ली में आधुनिक उच्च शिक्षण संस्थानों के जनक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने शहर में बच्चों के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप शिक्षण संस्थान की स्थापना कर शिक्षा की परिभाषा को नए मायनों में ढाला है। उनके द्वारा स्थापित संस्थान न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करते हैं, बल्कि छात्रों को वैश्विक स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। डॉ. रवि कुमार पुंडीर ने शिक्षा को तकनीकी और रोजगारोन्मुखी बनाने की दिशा में कई प्रभावशाली पहल की हैं। डॉ. रवि कुमार ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन मेमोरियल अवॉर्ड 2025 देने का मुख्य उद्देश्य यह है कि जो शिक्षक शिक्षा को एक मिशन की तरह मनाते हैं। एक शिक्षक को केवल बच्चों को शिक्षा प्रदान कराना नहीं, बल्कि जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक तैयार करना है। डॉ. रवि कुमार पुंडीर की इस मुहिम पर पश्चिमी दिल्ली के शिक्षकों को गर्व है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button