लेटेस्टशहरस्लाइडर

हम स्वस्थ रहेंगे तो राष्ट्र स्वस्थ रहेगा: वीके सिंह

  • योग दिवस पर इंदिरापुरम में आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत
    गाजियाबाद।
    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इंदिरापुरम स्थित स्वर्ण जयंती पार्क में आयोजित योग कार्यक्रम में स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने योग कर सभी को इसके महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि अगर हमें योग के इतिहास को समझना है तो हमें आदिकाल को याद करना होगा। शास्त्रों के अनुसार भी योग के प्रथम गुरु आदिदेव महादेव भगवान शिव को माना गया है। आपने कई चित्रों में भगवान शिव के योग रूपों को जरूर देखा होगा। हम अक्सर उन्हें ध्यान योग मुद्रा में देखते हैं। इससे स्पष्ट हो जाता है की योग का प्रारंभ भगवान शिव से हुआ। इस योग परंपरा को हमारे ऋषि-मुनियों ने आगे बढ़ाते हुए इस संसार में अपना बहुत बड़ा योगदान दिया। आप अच्छी तरह जानते हैं की प्राचीन काल में ऋषि मुनियों की आयु सैकड़ों वर्षों तक हुआ करती थी, उसका सबसे बड़ा कारण था प्राणायाम अर्थात प्राण वायु पर संतुलन बनाना। आज भी प्राणायाम के प्रयोग से हम अपने स्वास्थ्य को निरोग रखकर अपनी आयु को बढ़ा सकते हैं। उसी परंपरा को पिछले दशक में बाबा रामदेव ने एक बार फिर से लोगों के बीच जगाया। उन्होंने घरÑ-घर में टीवी के माध्यम से और पतंजलि योगपीठ के माध्यम से न केवल लोगों को योग के प्रति जागृत किया बल्कि योग सिखाने वाले आचार्य भी पैदा किए। योग को हमें अपने जीवन का महत्वपूर्ण अंग बनाकर खुद को स्वस्थ रखना चाहिए। अगर हम स्वस्थ रहेंगे तो राष्ट्र स्वस्थ रहेगा।
    भाजपा ने बीस मंडलों में किए योग कार्यक्रम आयोजित
    महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई द्वारा आयोजित योग कार्यक्रम के सभी 20 मंडलों में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रभारियों ने भाग लिया। संगठन की ओर से योग कार्यक्रम के बनाए गए संयोजक एवं महानगर महामंत्री गोपाल अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने राकेश मार्ग नेहरू नगर में, एमएलसी दिनेश गोयल ने गोविंदपुरम में, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने नवयुग मार्केट में, विधायक सुनील शर्मा ने वसुंधरा में, महापौर आशा शर्मा ने नंदग्राम, विधायक अजीत पाल त्यागी ने सेक्टर-23 राजनगर में, मुरादनगर नगर पालिका के चेयरमैन विकास तेवतिया ने नई गुड़ मंडी मुरादनगर, खोड़ा की नगर पालिका चेयरमैन रीना भाटी ने इंदिरापुरम ग्रीन पार्क के साथ-साथ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दयाल, क्षेत्रीय महामंत्री मयंक गोयल, राजेंद्र यादव, अश्वनी शर्मा, पृथ्वी सिंह, विजय मोहन, केके शुक्ला, डॉक्टर उदिता त्यागी, पूनम कौशिक, बलदेव राज शर्मा, वीरेश्वर त्यागी, कामेश्वर त्यागी, प्रशांत चौधरी, हातिम सिंह नागर, संजय कश्यप, अजय शर्मा, योगेश त्रिपाठी, वीरेंद्र त्यागी, रिजवान खान ने अपने-अपने मंडलों में पहुंचकर कार्यक्रमों में भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button