लेटेस्टशहर

स्थापना दिवस पर वरिष्ठ भाजपाइयों को सांसद वीके सिंह ने किया सम्मानित

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के 41 में स्थापना दिवस पर महानगर गाजियाबाद में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लाइव प्रसारण भी सभी ने टीवी पर देखा। कार्यक्रम में पहुंचे स्थानीय सांसद एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह ने सभी को पार्टी के स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि 1980 में भारतीय जनता पार्टी बनी थी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। यहां से जो सफर शुरू हुआ वो आज शिखर पर है। 40 साल के इतिहास में भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता तो इससे पहले भी हासिल की लेकिन आज की बीजेपी इतिहास रच रही है। आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। इसके सदस्यों की संख्या करीब 18 करोड़ है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, धारा 370 और हिन्दुत्व भाजपा के ऐसे मुद्दे रहे जिनके चलते वह 2 सीटों से 300 से अधिक सीटों तक पहुंच गई। आगे चलकर भाजपा ने भी स्वयं को पार्टी विद ए डिफरेंस बताते हुए सिद्ध किया कि राजनीति साधन है, साध्य नहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा प्रभावी जनादेश लेकर केंद्र की सरकार में है। देश के अनेक राज्यों में भाजपा की सरकार है। उन्होंने कहा कि आज पार्टी अपने कार्यों को लेकर, सरकार और संगठन, दोनों ही स्तरों पर उसी भावना के साथ आगे बढ़ रही है। ऐसे में राष्ट्रहित के मसलों पर राजनीति से ऊपर उठकर विपक्ष से सहयोग की आशा की जाती है। विशेषकर तब जब देश किसी कठिन चुनौती का सामना कर रहा हो। आप सभी जानते हैं की आज दुनिया कोविड-19 के प्रकोप से जूझ रही है। यह एक ऐसी विकट स्थिति है जब दुनिया के अनेक विकसित देश इस महामारी जैसी आपदा से निपटने में निसहाय साबित हो रहे हैं और भारत भी इस वायरस से अछूता नहीं है। वैश्वीकरण के इस दौर में दुनिया में घट रही घटनाओं से अलग रह पाना संभव भी नहीं है लिहाजा भारत को भी इस कठिन चुनौती से दो-दो हाथ करने पड़ रहे हैं। किंतु इस कठिन चुनौती के विरुद्ध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने अत्यंत अनुशासित और समाधान वाले कदम उठाये हैं। भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता बलदेव राज शर्मा, चंद्रमोहन शर्मा, सरदार एसपी सिंह, सुभाष शर्मा और अमरदत्त शर्मा का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दयाल, जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, बृजपाल तेवतिया, राजेश्वर प्रसाद, पप्पू पहलवान, सुशील गौतम, राजेश त्यागी, कुलदीप त्यागी, चमन चौहान, रानिता सिंह, गुंजन शर्मा, धीरज शर्मा, संजीव गुप्ता, इंदु जौहरी, सुमिता सामंत, बोबी त्यागी, राजीव शर्मा, साक्षी नारंग, संजीव चौधरी, बीएल गौतम, यशपाल पहलवान, पूनम कौशिक, अश्वनी शर्मा, प्रदीप चौधरी, जयकमल अग्रवाल, धीरज अग्रवाल, अशोक पाण्डेय, निखिल कुमार, त्रिलोक चौधरी, विकास डागर, मनोज यादव, सिमल शर्मा, पंकज भारद्वाज, हिमांशु शर्मा, जितेन्द्र चितौड़ा, देवेंद्र चौधरी, अश्वनी खटीक, राहुल बैंसला, सुदेश भारद्वाज, अशोक शर्मा, आनंद कालरा, विनीत शर्मा, ओमदत्त कौशिक, मनबीर चौधरी, गौरव चौपड़ा, बब्बल यादव, संजय चौहान, श्याम शर्मा, दीपक राघव, राहुल शर्मा, कौशल शर्मा, अनुराधा, उमेश गर्ग, सचिन डेडा, पप्पू नागर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button