लेटेस्टशहर

सपा में शामिल हुए पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा का किया गया जोरदार स्वागत

गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी में शामिल हुए बसपा के पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा व उनके साथियों का सोमवार को आरडीसी स्थित पार्टी कार्यालय पर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष राशिद मलिक व महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी ने पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा का माला पहनाकर स्वागत किया और कहा कि पार्टी को उनके आने से निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी। महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर जो भी कार्यक्रम जिले के लिए होंगे वे हम सब मिलकर करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगी। इसके लिए जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर हमें विजयी हासिल करनी है। जिलाध्यक्ष राशिद मलिक ने कहा कि पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा के साथ मिलकर पार्टी को और भी मजबूत करने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा को आश्वस्त किया कि आॅफिस आपका है, समाजवादी पार्टी की पूरी टीम आपको पूरा सहयोग करेगी। पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रत्येक निर्देशों का पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिर्फ गाजियाबाद ही नहीं बल्कि वेस्ट यूपी में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए हम काम करेंगे। उन्होंने पार्टी में हम और आप की परिपाठी नहीं बल्कि सिर्फ हम के साथ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों से विधायक जिताकर हमें भेजने हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही दिखाई देगा कि पार्टी किस तरह से आगे बढ़ती है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में साइकिल यात्रा अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। इसके लिए एक साइकिल कंपनी से बात हो गई हैं और वह समाजवादी पार्टी के रंग में रंगी साइकिल मुहैया कराएगी। जिलाध्यक्ष राशिद मलिक से इस बारे में बात हो चुकी है। पार्टी अध्यक्ष के निर्देश मिलते ही हम इस दिशा में काम करना शुरू कर देंगे। इस दौरान आसमोहम्मद अल्वी, रामअवतर जाटव, रमेश यादव, इमरान, मधु चौधरी, राजदेवी चौधरी, हारुन चौधरी आदि मौजूद रहे।

…जब जिलाध्यक्ष का बताया कप्तान
पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा मंझे हुए राजनेता हैं। उन्होंने पहली ही मीटिंग में सपा जिलाध्यक्ष राशिद मलिक को कप्तान की उपाधि दे दी। उन्होंने कहा कि जब कप्तान का नाम ले लिया जाता है तो सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का नाम आ जाता है। जैसे हमें कप्तान का निर्देश होगा उसी के अनुसार संगठन का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बूथों को मजबूत करने की दिशा में सबसे पहले काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब वे बसपा में थे पांच में से चार विधायक बसपा के थे, जबकि बसपा जिलाध्यक्ष नहीं चाहते थे सभी विधायक जीतें। सुबह पांच बजे बूथों पर कार्यकर्ता पहुंच गए थे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार बूथ से दिखाई देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button