लेटेस्टशहर

शहर को कोविड-19 से बचाव के लिए निगम के स्वास्थ्य प्रहरी फिर मैदान में उतरे

गाजियाबाद। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर नगर निगम ने भी इससे बचाव को लेकर वृहद स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। निगम के प्रहरी फिर से मैदान में उतर गए हैं और सैनेटाइज करने के लिए निकल पड़े हैं। नगर आयुक्त महेन्द्र सिंह तंवर के निर्देश पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश द्वारा शहर में सैनिटाइजर का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। 20 लीटर क्षमता वाली सैनिटाइजर मशीन के द्वारा वार्डों में सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू किया गया है। 100 हाई पावर स्प्रे मशीनों के द्वारा क्षेत्र की अन्य गलियों में भी सैनिटाइजेशन का कार्य किया जाएगा। 5 वॉटर स्प्रिंकल के द्वारा 8000 लीटर की क्षमता वाली मशीन शहर के मुख्य मार्गों में सैनिटाइजेशन का कार्य करेगी। पांच सीवर गेटिंग मशीन 5000 लीटर की क्षमता तथा 8000 लीटर की एंटी स्मोक गन के माध्यम से सैनिटाइजेशन का कार्य शहर में कराया जा रहा है। नगरायुक्त महेन्द्र सिंह तंवर ने बताया कि क्षेत्रवासियों को सैनिटाइजेशन के साथ-साथ शहर की जनता को कोविड-19 से बचाव हेतु 99 पब्लिक अनाउंसमेंट हेतु व्यवस्था की गई है जिसमें माइक सिस्टम को शहर के मुख्य चौराहों, व्यस्त मार्गों पर लगाया गया है ताकि प्रत्येक क्षण जनता को कोविड-19 के बचाव हेतु जागरूक किया जा सके। शिकायतों के आधार पर प्रत्येक जोन में सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है तथा नसरतपुरा, लोहिया नगर, शालीमार गार्डन एक्सटेंशन वन, लाजपत नगर, मिर्जापुर, क्रॉसिंग, प्रताप विहार, कलेक्ट्रेट, विकास भवन, राजनगर, शास्त्रीनगर, कविनगर व अन्य स्थानों पर सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है ताकि किसी भी प्रकार कोविड-19 से जनमानस प्रभावित न हो। सैनिटाइजेशन के कार्य हेतु जन सामान्य की सुविधा के दृष्टिगत कोविड-19 हेल्प डेस्क 18001803012 तथा 0120- 2800750 जारी किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button