लेटेस्टशहर

वरिष्ठ पत्रकार रवि अरोड़ा की पत्नी कविता अरोड़ा का निधन, मीडिया जगत में शोक की लहर

गाजियाबाद। वरिष्ठ पत्रकार रवि अरोड़ा की पत्नी कविता अरोड़ा का निधन हो गया। वे सर्वोदय अस्पताल में आईसीयू में भर्ती थीं। अभी कुछ दिन पहले उनकी माता जी का भी बीमारी के चलते निधन हो गया था। कविता अरोड़ा पीपुल टुडे समाचार पत्र की संपादक भी थीं। कविता अरोड़ा के निधन से मीडिया जगत में शोक की लहर है। हिन्ट मीडिया ग्रुप भी दुख की इस घड़ी में श्री रवि अरोड़ा के परिवार के साथ खड़ा है। रवि अरोड़ा शहर के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार हैं। दैनिक हिन्दुस्तान में लंबे समय तक वे गाजियाबाद के प्रभारी रहे। नई दुनिया में स्थानीय संपादक रहे। बेहद ही मिलनसार और हंसमुख रवि अरोड़ा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। भगवान उन्हें यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button