राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

महाराष्ट्र में कोरोना बेकाबू, उद्धव सरकार लगा सकती है लॉकडाउन

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। देश के कई राज्यों की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। एक दिन में पूरे देश में कोरोना संक्रमण के 80 हजार से ज्यादा मामले आ रहे हैं। चार सौ से अधिक लोगों की मौतें हो रही हैं। कोविड अस्पतालों को एक बार फिर से सक्रिय कर दिया गया है। महाराष्ट्र में तो कोरोना की रफ्तार सबसे अधिक बताई जा रही है। महाराष्ट्र में बढ़ते कोविड के मामलों को देखते हुए कई महानगरों में रात्री कर्फ्यू लगाया गया है लेकिन अब रात्री सख्ती से भी काम नहीं चल रहा है। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई है। संभावना जताई जा रही है कि महाराष्ट्र में एक बार फिर से लॉकडाउन लगाया जा सकता है। महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 43183 नए मामले सामने आए हैं और 32 हजार 641 मरीजों को ठीक होने पर अस्पतालों से घर भी भेजा गया। 249 संक्रमितों की इस महामारी के कारण जान चली गई। कोरोना संक्रमण के 2856163 मामले सामने आ चुके हैं जिसमें से 366533 मरीज सक्रिय बताये गए हैं। अब तक कुल 2433368 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं बीते 24 घंटे में मुंबई में 8646 नए मामलों की पुष्टि हुई है और 5031 लोगों को अस्पताल से घर भेजा जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button