राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

भाजपा के 41वें स्थापना दिवस पर बोले पीएम मोदी, कार्यकर्ताओं के दम पर बढ़ती है पार्टी आगे

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी का आज स्थापना दिवस है। भाजपा के 41 वां स्थापना पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 41 वर्ष इस बात के साक्षी हैं कि कार्यकर्ताओं के दम पर कैसे पार्टी आगे बढ़ती है। सेवा कैसे की जा सकती है। देश के हर राज्य, जिले में पार्टी के लिए कई पीढ़ियों ने काम किया है। पीएम मोदी ने स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि पार्टी के गौरवशाली यात्रा के 41 वर्ष पूरे हो रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं का नाम लेते हुए कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी से लेकर अटल बिहारी वाजपेयी ने भाजपा को राह दिखाई, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी जैसे नेताओं ने पार्टी को आगे बढ़ाया है। हमारे यहां व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश है। एक वक्त था जब अटल बिहारी वाजपेयी ने एक वोट से सरकार गिरने दी लेकिन नियमों से समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि देश में राजनीतिक स्वार्थ के लिए दल टूटे हैं, लेकिन भाजपा में कभी ऐसा नहीं हुआ। प्रधानमंत्री ने कहा कि इमरजेंसी के दौरान भाजपा के कई नेताओं को जेल में डाल दिया गया था। कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा की। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें आत्मनिर्भर भारत अभियान को आगे बढ़ा रही हैं। पीएम मोदी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान की शक्ति है कि हम वो स्वप्न पूरा कर पाएं। अनुच्छेद 370 हटाकर कश्मीर को संवैधानिक अधिकार दे पाएं। वहां से आतंकवाद का खात्मा कर विकास किया जा रहा है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button