लेटेस्ट

पंचायात चुनाव में पार्टी बदलने का दौर शुरू, कई हुए कांग्रेस में शामिल

गाजियाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टियों में सेंध लगाने का सिलसिला भी तेज होता जा रहा है। रालोद नेता मनोज कुमार राठी ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कई सपा व भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस में आस्था व्यक्त की और शामिल हो गए। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र यादव ने मनोज कुमार राठी व उनके साथियों को कांग्रेस में शामिल किए जाने की घोषणा की। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र यादव ने बताया कि भोजपुर ब्लॉक के सैदपुर गांव के मनोज कुमार राठी, पूर्व जिला सचिव वेद सिंह राठी, सैदपुर गांव के पूर्व प्रधान सुदेश वाल्मीकि, सपा के पूर्व जिला सचिव सचिन शर्मा, पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य चौधरी सेंसर पाल राठी, पूर्व भाजपा सदस्य रोहित राठी, चौधरी राजेंद्र सिंह राठी, राकेश शर्मा, सचिन राठी, विजेंद्र राठी, ओमबीर राठी, श्रीचंद पालराठी, चौधरी धीरेंद्र सिंह, चौधरी अजीत मलिक सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय लल्लू के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लिया। मनोज राठी ने जिला पंचायत के वार्ड नंबर एक से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए प्रत्याशी बनाए जाने हेतु आवेदन भी किया। जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने उनके आवेदन को स्वीकार किया तथा आश्वासन दिया कि पार्टी आपके आवेदन पर गंभीरता से विचार करेगी। इस मौके पर भोजपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुनीश शर्मा आदि ने जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र यादव का स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button