अन्तर्राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

नाइजीरिया के पांच गांवों पर बंदूकधारियों ने किया हमला, 35 लोगों को मौत के घाट उतारा

लगोस। उत्तर पश्चिमी नाइजीरिया के ज़मफारा राज्य के पांच गांवों पर बंदूकधारियों ने हमला दिया। उन्होंने कम से कम 35 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। बड़ी संख्या में बंदूकधारियों ने मारादुन स्थानीय सरकारी क्षेत्र के पांच गांवों पर हमला किया। घरों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ यहां रहने वाले लोगों पर अंधाधुंध गोलिबारी की। इसमें 35 लोगों की मौत हो गई।

शिक्षा मामलों की प्रभारी उम्मा अहमद ने एक बयान में कहा था कि जिन 13 स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है, उनके बारे में माना जाता है कि वे बंदूकधारियों के हमलों की चपेट में हैं। नाइजीरियाई पुलिस ने कहा था कि बंदूकधारियों द्वारा अगवा किए गए छात्रों की वास्तविक संख्या के बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन 26 छात्रों और एक शिक्षक बंदूकधारियों से बच निकले हैं।

समाचार एजेंसी के अनुसार, पुलिस प्रवक्ता ने आगे बताया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण बंदूकधारियों के हमले की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बल समय पर प्रभावित गांवों तक नहीं पहुंच पाए। हाल के महीनों में नाइजीरिया में बंदूकधारियों के हमले बढ़ गए है। ऐसे कई हमले हुए हैं, जिसमें लोगों की हत्या और अपहरण हुए हैं।

हाल ही में नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी राज्य कडुना में बंदूकधारियों ने एक माध्यमिक विद्यालय पर हमला कर दिया था और छात्रों का अपहरण कर लिया था। इसके बाद 13 स्कूलों को तत्काल बंद करने का आदेश जारी कुया गया था। स्थानीय पुलिस के अनुसार अज्ञात बंदूकधारियों के एक समूह ने चीकुन स्थानीय सरकारी क्षेत्र के दामिशी शहर में बेथेल बैपटिस्ट हाई स्कूल पर धावा बोल दिया था और कई छात्रों और शिक्षकों को अपने साथ ले गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button