राष्ट्रीयस्लाइडर

देश में चल रही है कोरोना एक्सप्रेस, 24 घंटे में 89 हजार 129 नए मामले, 714 लोगों की मौत

नई दिल्ली। कोरोना को लेकर पूरे देश में अलर्ट है। वैक्सीनेशन का कार्य भी तेजी के साथ किया जा रहा है। बावजूद इसके देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 89 हजार 129 नए मामले सामने आए हैं और 714 लोगों की मौत हो गई है। साढ़े छह महीने में एक दिन में ये सर्वाधिक मामले हैं। इससे पहले 20 सितंबर को 92 हजार 605 मामले सामने आए थे। 21 अक्टूबर के बाद इतनी संख्या में लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस बढ़कर छह लाख 58 हजार से ज्यादा हो गए हंै। 24 घंटे में 44 हजार 202 लोग संक्रमण से ठीक हुए और इस दौरान कुल 10 लाख 46 हजार 605 सैंपल टेस्ट हुए। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कोरोना के कुल एक करोड़ 23 लाख 92 हजार 260 मामले सामने आए हैं। वहीं एक लाख 64 हजार 110 लोगों की मौत हो गई है। एक्टिव केस छह लाख 58 हजार 909 है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button