राष्ट्रीयलेटेस्ट

दिल्ली में गर्मी का टूटा सात दशक पुराना रिकॉर्ड, हिमाचल में बर्फबारी, पूर्वोत्तर में बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मार्च के माह को जाने में दो दिन शेष बचे हैं। ऐसे में दिल्ली में गर्मी का सात दशक पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। गर्मी से बेहाल दिल्लीवासयों को कुछ राहत मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके पहले मार्च 1945 में दिल्ली का तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। लोगों के मन में डर है कि मार्च माह में दिल्ली में गर्मी का यह हाल है तो अप्रैल, मई, जून में क्या होगा। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आने वाले कुछ दिनों तक तापमान सामान्य रहेगा। वैसे दिल्लीवासियों के लिए राहत की भी बात है।  हिमाचल में भारी बर्फबारी हो रही है। उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर सहित पूर्वोतर में लगातार बारिश का अलर्ट जारी किया जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। यही नहीं, दिल्ली में सोमवार से लू भी चलने लगी है, जो आम तौर पर अप्रैल के आखिर में चलती थीं। एक तरफ उत्तर भारत के ज्यादार राज्यों में लोग गर्मी से परेशान है वहीं हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम विभाग ने देश के पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्से में आंधी, बिजली, ओलावृष्टि की संभावना जताई है। मेघालय, असम, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा और मिजोरम में तेज हवाओं के साध बारिश होने का अनुमान है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button