अध्यात्मलेटेस्टस्लाइडर

तुलसी का पौधा- जीवन में आएगी समृद्धि और खुशहाली

तुलसी एक ऐसा पौधा जो धर्म के लिहाज से बेहद पवित्र माना जाता है। तुलसी का पौधा लगभग हर घर में पाया जाता है। तुलसी का पौधा बुध का प्रतिनिधित्व करता है, जो भगवान कृष्ण का एक स्वरूप माना गया है। कई घरों में तुलसी की पूजा भी की जाती है लेकिन अगर तुलसी सही जगह ना रखी जाए तो ये अशुभ फल भी देती है।

पुराणों के अनुसार, हिन्दू धर्म में तुलसी को बहुत महत्व है। इससे भगवान विष्णु की पूजा में आवश्यक रूप से प्रयोग में लाया जाता है। कई सारे लोग अपने घरों में तुलसी का पौधा लगाते हैंऔर सुबह-सुबह उसकी पूजा करते हैं। इस पौधे को लगाना बहुत ही लाभकारी माना जाता है। तुलसी के अर्क से सर्दी-खांसी, बुखार आदि भी दूर किये जाते हैं।

तुलसी को वास्तु के अनुसार सही दिशा में लगाना बहुत जरुरी होता है। वरना इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का आगमन होने लगता है। जानते हैं घर में तुलसी किस दिशा में लगाना चाहिए, जिससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी का पौधा घर में उत्तर, उत्तर-पूर्व, या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।

वास्तु के अनुसार तुलसी के पौधे को उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से धन के देवता कुबेर प्रसन्न होते है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आता है। वैसे भी उत्तर-पूर्व दिशा को कुबेर देवता की दिशा माना जाता है।

वास्तु के अनुसार पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा रखने तथा उसके तीन पत्ते बच्चे को खिलाने से उस पर इसकर सकारात्मक असर पड़ता है। वास्तु के अनुसार तुलसी के पौधे को पूर्व दिशा में खिड़की के पास रखने से घर के जिद्दी बच्चों का जिद्दीपन दूर हो जाता है।

वास्तु के अनुसार तुलसी का पौधा रसोई के पास रखने से घर के सारे झगड़े समाप्त होते हैं । वास्तु के अनुसार पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा रखने से बच्चा किसी भी तरह की मर्यादा को तोड़ने से बच जाते हैं। वास्तु के अनुसार तुलसी के पौधे को दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाने से घर का वास्तु दोष दूर होता है। पुराणों में लिखा है कि तुलसी पूजा रोज की जाना चाहिए। तुलसी को हिंदू धर्म में पवित्र और धार्मिक पौधा माना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button