शहर

तीन माह के भीतर करा दिया जाएगा किसानों का गन्ना भुगतान: राकेश कुमार सिंह

  • डीएम की अध्यक्षता में ‘किसान दिवस’ आयोजित
    गाजियाबाद। जिलाधिकारी आरके सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन में किसान दिवस का आयोजन किया गया। किसानों की समस्याओं को सम्बंधित अधिकारियों की मौजूदगी में सुना गया। गत किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के सम्बन्ध में अवगत कराया गया तथा किसानों द्वारा नई शिकायतों को प्राप्त किया गया। किसान दिवस में किसानों द्वारा बिजली के ट्यूबवेल के बिल माफ नहीं होने, गन्नों का भुगतान न होना, वर्षा के कारण गांव में जलभराव की समस्या होना, बाढ़ की समस्या होना, बाढ़ के कारण फसलों का बर्बाद होना, बर्बाद फसलों का सर्वे करवाना, लोन सम्बंधित कार्य, आवारा पशुओं की रोकथाम तथा गऊशालाओं में पशुओं के आहार के मूल्य में बढ़ोतरी करना इत्यादि समस्याओं से जिलाधिकारी सहित उपस्थित अधिकारियों को अवगत कराया गया। डीएम ने बताया कि पिछले किसान दिवस पर सुनी गई समस्याओं का लगभग निराकरण कराया जा चुका है। साथ ही किसानों का गन्ना भुगतान तीन भागों में तीन महीनों के अन्दर कराया जायेगा। बाढ़ के कारण किसानों के हुए नुकसान की जांच के शीघ्र की करवाई जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए जल्द ही और भी गौशालाओं का निर्माण करवाया जायेगा।
    जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों को आदेशित किया गया कि किसानों द्वारा प्राप्त समस्याओं को जल्द से जल्द निराकरण किया जाये। किसानों का बाढ़ से हुए नुकसान की जांच के लिए टीम गठित की जाये। जिलाधिकारी गाजियाबाद द्वारा किसान दिवस में उपस्थित समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को आदेशित किया गया कि कृषकों की प्राप्त शिकायतों का निराकरण करते हुए शिकायतकर्ता को समय पर अवगत करा दें। साथ ही जिलाधिकारी ने आदेश दिये कि अगले माह में होने वाले किसान दिवस में विद्युत विभाग के समस्त अधीक्षण अभियन्ता, सिचाई विभाग के अधिशासी अभियन्ता तथा सम्बन्धित विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारी अवश्य प्रतिभाग करें। मुख्य विकास अधिकारी विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा किसानों को अवगत कराया गया कि सरकार द्वारा और भी गऊशालाओं का निर्माण कराया जा रहा है। प्रत्येक गांव के न्याय पंचायतों को निर्देशित किया कि किसान दिवस के लिए प्रत्येक गांव में एक रजिस्टर बनाया जाये जिससे न्याय पंचायत के प्रधानों द्वारा किसानों की समस्या के बारे में पूछा जाये, कृषि विज्ञानिकों के माध्यम से किसानों की छोटी से छोटी समस्याओं का समूचित निवारण के निर्देश दिये। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी महेश कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि पशु पालन विभाग द्वारा ग्रामों में पशुओं को टीकाकरण कराया जा रहा है तथा कृत्रिम गभार्धान से सम्बन्धित जानकारी दी गयी। उप निदेशक कृषि ने किसानों को अवगत कराया कि जिनकी कृषि भूमि 01 जनवरी, 2023 से पूर्व की है या विरासत में मिली है वह अपनी भूमि का पट्टा पंजीकृत करवाने के साथ ही आधार कार्ड से लिंक अवश्य करा लें, जिससे उनको सरकार द्वारा प्रदान की जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। उद्यान अधिकारी द्वारा किसानों को सरकार की लाभकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। विद्युत विभाग के अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में बिजली के ट्यूवेल के बिल माफी होने के सम्बन्ध में कोई भी शासनादेश अभी प्राप्त नही हुए हैं। अधिकारियों ने किसानों द्वारा ब्याज से सम्बंधित समस्या पर अवगत कराया कि इस प्रकार का कोई शासनादेश नहीं है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विक्रमादित्य सिंह मलिक, पीडीपीएन दीक्षित, उप निदेशक कृषि डा. राम जतन सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. महेश, सहित अन्य विभागों के अधिकारी सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button