Uncategorizedलेटेस्टशहर

छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर प्रतिमा का किया अनावरण

गाजियाबाद। छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर शालीमार गार्डन मैन साहिबाबाद में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण भाजपा के सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने किया। इस मौके पर कर्मवीर सिंह ने कहा कि धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए लड़ने वाले राष्ट्रीयता के जीवंत प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्त्रोत है। समस्त समाज का यह मौलिक कर्तव्य है कि शिवाजी महाराज के जीवन का परिचय अपने घर में अपने बच्चों से करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेयर आशा शर्मा ने की। कार्यक्रम में वैशाली महानगर संघचालक माखन लाल, सांसद अनिल अग्रवाल, स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग, विधायक सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अजय शर्मा, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बलदेव राज शर्मा, अशोक गोयल, भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय मोहन, चंद्रमोहन शर्मा रहे। कार्यक्रम के संयोजक पार्षद सरदार सिंह भाटी ने मुख्य अतिथि कर्मवीर सिंह को मां शेरावाली की प्रतिमा भेंट की। दूरसंचार मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य रवि भाटी ने मुख्य अतिथि को तलवार भेंट की। कालीचरण पहलवान ने मुख्य अतिथि को पटका पहनाकर सम्मानित किया। सभी अतिथियों को पार्षद सरदार सिंह भाटी ने छत्रपति शिवाजी महाराज का चित्र भेंटकर पुष्पमालाओ के साथ स्वागत व सम्मानित किया। पार्षद सरदार सिंह भाटी ने अपने उद्बोधन में समस्त समाज को धन्यवाद देते हुए शिवाजी महाराज के जीवन से प्रेरणा लेते हुए समाज एवं धर्म हित में कार्य करते रहने के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया। इस मौके पर कैलाश यादव, राजेश त्यागी, अशोक भाटी, वीरपाल कटारिया, सुदीप शर्मा, सोमनाथ चौहान, दीपक ठाकुर, सुधीर मलिक, लीलू प्रधान, अनिल सेठ, मुकेश यादव, रामचरण प्रधान, उदयभान ठाकुर, सोनू राजपूत, अशु सेंगर, जॉनी पाल, बबली चौहान, राजन आर्या, पावला, प्रीति चंद्रा, कांता भटनागर, संदीप वर्मा, पवन रेड्डी, शिव कुमार राघव, सत्यपाल राठौरिया, राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के कार्यकर्ता और आरडब्लूए पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button