लेटेस्टस्लाइडर

केरल की भूमि से कांग्रेस व सहयोगियों को सीएम योगी की ललकार

लखनऊ। केरल में चुनाव प्रचार करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों को सीधा ललकारा। मुख्यमंत्री ने कहा कि केरल की जनता के साथ षड्यंत्र अब और नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने केरल की पी. विजयन सरकार को आईना दिखाया। उन्होंने जन सभा के मंच से कहा कि केरल के मुख्यमंत्री का गोल्ड तस्करी में नाम आया, ये राजनीतिक इतिहास की सबसे शर्मनाक घटना है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मैं यहां के विकास के लिए, मछुआरों के समृद्धि के लिए और केरल की सर्वांगीण उन्नति के लिए एन.डी.ए एलायंस को आप सबके सामने विकल्प बनाने का आह्वान करने आया हूँ। मुख्यमंत्री ने केरल में गुरुवार को हरिपद और कट्टाकडा में जन सभाएं कीं। मुख्यमंत्री ने अडूर, कझकोट्ठम और कुरुककुट्टी में राजग प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो भी किया।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि केरल सनातन आस्था की भूमि रही है, लेकिन आजादी के पहले से यहां राजनीतिक षड्यंत्र होते रहे हैं। आजादी के बाद कांग्रेस के साथ मुस्लिम लीग ने मिलकर यहां षड्यंत्र जारी रखे। यूडीएफ, एलडीएफ ने परिवारवाद को बढ़ावा देकर, भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि केरल के नौजवानों के साथ धोखा हुआ। एल.डी.एफ, यू.डी.एफ में 5-5 वर्षों का समझौता होता है। पांच वर्ष यूडीएफ, पांच वर्ष एल.डी.एफ दोनों आपस में सत्ता रखकर केरल के साथ धोखा करते आये हैं। लेकिन अब यह नहीं चलने वाला। एनडीए एलायंस केरल की जनता के सामने मजबूत विकल्प बन कर आया है। कोरोना महामारी की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड प्रबन्धन में केरल सरकार पूरी तरह से फेल रही। सनातन धर्म की ये भूमि लगातार विश्वासघात का शिकार रही है। कांग्रेस के साथ पीएफआई यहां अराजकता फैलाती रही है। इस षड्यंत्र में कांग्रेस के साथ मुस्लिम लीग, पीएफआई और एचटीएफआई शामिल रही हैं। उन्हें यूडीएफ, एलडीएफ संरक्षण देती रही हैं। यही कारण रहा कि यहां लव जिहाद सम्बन्धी कानून नहीं बन पाया जबकि हमने उत्तर प्रदेश में एंटी लव जिहाद कानून बनाकर लागू कर दिया है। केरल हाईकोर्ट ने इस बारे में चिंता भी व्यक्त की थी। लेकिन इसके बाद भी लगातार लव जिहाद की घटनाओं को लेकर यहां कोई कानून नहीं बन पाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केरल के अंदर एलडीएफ और यूडीएफ में विकास की नहीं, भ्रष्टाचार को लेकर प्रतिस्पर्धा होती रही है। केरल की आवश्यकताएं हैं कि यहां के नौजवानों को रोजगार, नौकरी चाहिए लेकिन केरल का पब्लिक सर्विस कमीशन भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। यहां के नौजवान आत्महत्या करने के लिए मजबूर होते रहे हैं। राम जन्मभूमि समर्पण निधि में केरलवासियों के योगदान के लिए उत्तर प्रदेश की तरफ से आप सभी को धन्यवाद देता हूँ। मुख्यमंत्री ने भारत माता की जय और जय जय श्री राम के घोष के साथ अपनी चुनावी सभाएं समाप्त कीं।
रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि केरल की एलडीएफ सरकार ने केरल के अंदर देवस्थानम बोर्ड के नाम पर यहां के हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ करना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझ लिया है। देवस्थानम बोर्ड के नाम पर हिन्दू आस्था से खिलवाड़ करने वाला व्यक्ति इस असेम्बली कांस्टीट्वेंसी में बीजेपी की शोभना के खिलाफ चुनाव की लड़ाई लड़ने आया है। मुख्यमंत्री ने समर्थकों की भीड़ से आह्वान करते हुए कहा कि जो आपकी भावनाओं और आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहा हो, उसकी जमानत जब्त होनी चाहिए। यही जवाब देने की आवश्यकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button