
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना संक्रमण के बीच राज्य के दो लाख लोगों को बड़ी राहत दी है। राजधानी के निर्माण कार्य में में लगे पंजीकृत श्रमिकों को पांच-पांच हजार की सहायता राशि प्रदान की है। सरकार की ओर से अबतक 1,05,750 श्रमिकों के बैंक खातों में 52.88 करोड़ रुपयों की सहायता राशि दी जा चुकी है बाकी सभी को भी आने वाले दिनों में ये सहायता राशि भेज दी जाएगी। दिल्ली सरकार द्वारा प्रवासी, दिहाड़ी और निर्माण कार्यो में लगे श्रमिकों की अन्य जरूरतों के पूरा करने के लिए दिल्ली के सभी जिलों में कई स्कूलों और कंस्ट्रक्शन साइट्स पर फूड डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर भी शुरू कर दिए हैं।