मनोरंजनलेटेस्टस्लाइडर

कन्नड़ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री जयंती का निधन, अभिनय से खूब बटोरी थी सुर्खियां

नई दिल्ली। कन्नड़ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री जयंती का निधन। भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री जयंती अब इस दुनिया में नहीं रही हैं। उन्होंने 76 साल की उम्र में सोमवार 26 जुलाई को आखिरी सांस ली। जयंती ने कई भाषा की फिल्मों में काम किया था, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा कन्नड़ फिल्में करने के लिए जाना जाता है। वह कन्नड़ सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में से एक रह चुकी हैं। वह फिल्मों में अपने खास और अलग अभिनय के लिए जानी जाती थीं।

जयंती ने कन्नड़, तमिल, तेलुगू, मलयालम और हिंदी सहित कई फिल्मों में काम किया था। उन्हें अभिनय की संस्था कहा जाता था। जयंती अपने साथियों, सहकर्मियों और इंडस्ट्री में काम करने वाले जूनियर्स के साथ मिलनसार स्वभाव बनाने के लिए जानी जाती थीं। वह लोगों को हमेशा हसंती भी रहती थीं। पर्दे पर अपने अभिनय के लिए मशहूर जंयती ने कई पुरस्कार भी हासिल किए थे।

उन्होंने सात बार कर्नाटक राज्य फिल्म पुरस्कार और दो बार फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं। वह कई अन्य पुरस्कार भी जीत चुकी हैं। उन्होंने अपने समय में फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले शीर्ष सितारों के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया था। और फिर युवा कलाकारों के साथ भी काम किया था। जंयती ने हमेशा अपने अभिनय से स्क्रीन पर जलवा बिखेरा है। उनके निधन से साउथ सिनेमा में शोक का माहौल है। बहुत से सितारों ने उनके निधन पर सोशल मीडिया के जरिए शोक व्यक्त किया है।
जयंती के निधन की जानकारी उनके बेटे कृष्णा कुमार ने दी है। कृष्णा कुमार ने कहा कि वह बीमारियों से उबर रही थी, लेकिन आखिरकार उन्होंने अपनी नींद के दौरान अंतिम सांस ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button