Uncategorizedलेटेस्टशहर

औद्योगिक संगठनों से मिलने वाले टैक्स में से 60 प्रतिशत राशि से औद्योगिक क्षेत्रों में होंगे विकास कार्य

गाजियाबाद। शहर के अलग-अलग हिस्सों में स्थित औद्योगिक क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की तरफ नगर निगम विशेष ध्यान देगा। इसके लिए निगम ने पूरा खाका तैयार कर लिया है। नगरायुक्त महेन्द्र सिंह तंवर ने मंगलवार को निगम मुख्यालय में औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में तय किया गया कि औद्योगिक क्षेत्रों से वसूली जाने वाली संपत्ति कर की राशि में से साठ प्रतिशत औद्योगिक क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास पर खर्च की जाएगी। बैठक के दौरान नगरायुक्त महेन्द्र सिंह तंवर ने मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉक्टर संजीव सिन्हा से 31 मार्च 2021 तक औद्योगिक इकाइयों से प्राप्त संपत्ति कर की सूची उपलब्ध कराने को कहा साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि औद्योगिक क्षेत्रों में अलग से विकास कार्य कराने हेतु शासन को भी पत्र प्रेषित किए जाएं। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2020-21 के अंतर्गत जमा की गई धनराशि का 60 प्रतिशत पैसा वसुंधरा जोन में 76059269, कविनगर जोन में 32684380, सिटी जोन में 15616956, मोहननगर जोन में 27096228 तथा विजयनगर जोन से 6556903/- तथा औद्योगिक क्षेत्रों में संपत्ति कर आय का 60 प्रतिशत कुल 158013739 रुपए विकास कार्य में लगाया जाएगा। नगर आयुक्त ने बताया कि पांच जोनों में औद्योगिक संगठनों की संख्या 5713 है। इनके ऊपर संपत्ति कर की बकाया राशि 50,18,74,691 रुपए में से 26,33,56,232 धनराशि जमा कराई गई है। 23,85,69,976 रुपए संपत्ति कर के रूप में बकाया है। संपत्ति कर के रूप में जमा की गई राशि का 60 प्रतिशत 15,80,13,739 धनराशि से औद्योगिक क्षेत्रों में विकास कार्य कराए जाएंगे साथ ही उपस्थित सभी औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से बकाया संपत्ति कर शीघ्र ही जमा कराने के लिए अनुरोध किया ताकि औद्योगिक क्षेत्रों में निर्माण व विकास कार्यों को प्रस्ताव अनुसार कराना संभव हो सके। बैठक में सड़कों के निर्माण से पूर्व ड्रेनेज तथा जल निकासी की व्यवस्था करने के लिए अनुरोध किया गया, साथ ही उद्योग बंधुओं द्वारा अतिक्रमण की समस्या लाइट की समस्या के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्रों का सौंदर्यीकरण की भी बात बैठक में रखी। नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को औद्योगिक संगठन में होने वाले विकास कार्यों की सूची तैयार कराने के लिए आदेशित किया। औद्योगिक संगठनों से बुलंदशहर इंडस्ट्रियल एरिया के महासचिव राजीव अरोड़ा, अमृत स्टील कंपाउंड के अध्यक्ष सत्य भूषण अग्रवाल, कविनगर इंडस्ट्रियल एरिया के अध्यक्ष अरुण शर्मा व अन्य औद्योगिक इकाइयों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button