लेटेस्टशहर

आसक अली बने अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के मुरादनगर अध्यक्ष

गाजियाबाद। कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष यामीन मलिक ने मुरादनगर निवासी पूर्व सूबेदार आसक अली को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है।
आसक अली के आवास पर हुई एक बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष यामीन मलिक ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा। यामीन मलिक ने उम्मीद जताई है कि आसक अली अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सिंह, उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांगेस के चेयरमैन शाहनवाज आलम के नेतृत्व में कांग्रेस को मजबूत करने का कार्य करेंगे। इस मौके पर युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अकबर चौधरी, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी व सदस्य उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी श्रीपाल सिंह, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य चौ. विरेंद्र सिंह, पूर्व जिला महासचिव महताब पठान, पूर्व नगर अध्यक्ष मुस्तकीम भाई, कांग्रेस पार्षद सादाब इलाही, शाहरुख कुरैशी, पूर्व जिला सचिव नफीस भइया, आस मोहम्मद अल्वी, फुरकान अल्वी, नफीस सलमानी, जहीर अल्वी, मोहम्मद मियां, नूर मोहम्मद आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button