राज्यलेटेस्टस्लाइडर

आज रात आठ बजे पूरे प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन, कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ 37 हजार नए मरीज, 196 की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मरीजों के चलते पूरे प्रदेश में आज रात आठ बजे से वीकेंड लॉकडाउन लगने जा रहा है। यानी आज रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। उधर, कोरोना संक्रमण ने कहर बरपा रखा है। शुक्रवार को रिकॉर्डतोड़ 37 हजार 238 नए मरीज आए हैं जबकि 196 मरीजों की मौत हो गई। वीकेंड लॉकडाउन के दौरान शनिवार और रविवार को साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन और सर्विलांस का अभियान चलाया जाएगा। शनिवार को टीकाकरण का कार्य भी किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा दस लाख पार कर गया है। अपर मुख्य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने बताया कि राज्य में इस समय कुल 2,73,653 मरीज इलाज करा रहे हैं। इनमें से दो लाख 18 हजार मरीज घर पर आइसोलेट हैं। बाकी निजी तथा सरकारी अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। वहीं कोविड-19 के 37,238 नये मामले सामने आने से अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 10,13,370 हो गई है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में इलाज के बाद 22,566 मरीज घर भेजे गये और अब तक कुल 7,28,980 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। नवनीत सहगल के मुताबिक बृहस्पतिवार को राज्य में 2.25 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई और अब 3.93 करोड़ से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है। सहगल ने अफवाहों से बचने का अनुरोध करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने आॅक्सीजन, आवश्यक दवाई और बिस्तर का निरंतर प्रबंधन का निर्देश दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button