लेटेस्टविशेषस्लाइडर

अंतरिक्ष यात्रा पर रवाना होने के लिए तैयार सिरीषा बांडला, इतिहास बनाने वाली भारतीय महिला

ह्यूस्टन। अमेरिका में भारतीय मूल की सिरीषा बांडला (34) इन दिनों अंतरिक्ष यात्रा के लिए आवश्यक चीजों को सीखने के अंतिम दौर में हैं। वह 11 जुलाई को यूनिटी 22 मिशन के तहत वर्जिन के रिचर्ड ब्रेंसन के साथ अंतरिक्ष में जाएंगी।

कल्पना चावला के बाद अंतरिक्ष में जाने वाली सिरीषा बांडला भारत में जन्मी दूसरी महिला होंगी। उनसे पहले भारतीय मूल की कल्पना चावला, राकेश शर्मा और सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में जा चुके हैं। आंध्र प्रदेश में जन्मी बांडला वर्जिन गैलेक्टिक के वीएसएस यूनिटी अभियान के तहत अंतरिक्ष में जाने वाले छह यात्रियों में शामिल होंगी। वह वर्जिन गैलेक्टिक के संस्थापक रिचर्ड ब्रेंसन के साथ 11 जुलाई को न्यू मेक्सिको से अंतरिक्ष के लिए रवाना होंगी। पेशे से एयरोनॉटिकल इंजीनियर बांडला ने ट्विटर पर अंतरिक्ष यात्रा में शामिल होने के लिए खुद को गौरवान्वित महसूस करने की बात लिखी है। उन्होंने लिखा है कि वह यूनिटी 22 का हिस्सा बनने को लेकर गौरवान्वित हैं। यह ऐसा मिशन है जिसमें कंपनी का उद्देश्य अंतरिक्ष में सभी का जाना-आना सुनिश्चित करना है।

इस मौके पर आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने ट्विटर पर दो फोटो साझा की हैं। एक फोटो में वह मिशन पर जाने वाले पांच अंतरिक्ष यात्रियों के साथ हैं। दूसरे फोटो में वह सिरीषा बांडला के साथ हैं। नायडू ने सिरीषा और उनके सहयात्रियों को अंतरिक्ष यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button