उत्तर प्रदेशराज्य
सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 8 साल कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कल गाजियाबाद में रहेंगे

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर-प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 8 साल एवं भाजपा स्थापना दिवस के आयामों में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती को विशेष पर्व के रूप में मनाए जाने के उद्देश्य से भाजपा महानगर गाजियाबाद द्वारा भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं अतिथि के रूप में जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा के महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन नेहरुनगर स्थित पंडित दीनदयाल आडिटोरियम में दोपहर ढाई बजे किया जाएगा।



