लेटेस्टशहर

सिविल डिफेंस के कोरोना जांच कैंपों में निकले 23 पॉजिटिव

गाजियाबाद। कोरिना की दूसरी लहर के चलते अधिक से अधिक कोरोना जांच को लेकर सिविल डिफेंस ने अभियान शुरू कर रखा है।
शनिवार को दो स्थानों शंभूदयाल ग्लोबल स्कूल, दयानन्द नगर व सेंट्रल पार्क, सैक्टर 6 ,चिरंजीव विहार में कोरोना जांच शिविर लगाए गए। दोनों शिविरों में 125 व 150 कुल 275 लोगों की रैपिड एंटीजन व आरटीपीसीआर द्वारा जांच की गई। इनमें से क्रमश:13 व 10 कुल 23 लोग पॉजिटिव पाए गए। पॉजिटिव लोगों को घर पर ही सावधानियां रखने तथा कोरोना के नियमों का पालन करने के लिए कहा गया। कैंप पर जांच कराने आए लोगों को 2 गज की दूरी, मास्क है जरुरी नियम का पालन करने के लिए भी कहा गया। इस अवसर पर सिविल डिफेंस से डिविजनल वार्डन राजेन्द्र शर्मा, पोस्ट वार्डन अक्षय जैन, आईसीओ भारती गर्ग, सैक्टर वार्डन दीपक अग्रवाल, रजनीश सूरी, राजेन्द्र कुमार,आलोक सिन्हा, कार्तिक छाबड़ा, गौरव वोहरा, अमन राजवंशी तथा स्कूल के समस्त स्टाफ ने सहयोग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button