लेटेस्टशहर

व्यापारियों का पुलिस कर रही उत्पीड़न, मंत्री अतुल गर्ग से शिकायत के बाद व्यापारियों व पुलिस के बीच हुई बैठक

गाजियाबाद। लॉकडाउन के दौरान पुलिस के कठोर रवैये और उत्पीड़न किए जाने की शिकायतों को नगर विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अपने प्रतिनिधि राजेन्द्र मित्तल से पुलिस और व्यापारियों की बैठक करने को कहा। बुधवार को व्यापारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। घंटाघर अनाज मंडी पर की गई बैठक में सीओ प्रथम व शहर कोतवाल उपस्थित रहे। व्यापारियों ने इनके समक्ष समस्या रखते हुए कहा कि व्यापारी अपने प्रतिष्ठान पर आवश्यक कागज, जरूरी सामान लेने या सुरक्षा से सम्बंधित की जांच को करने के लिए प्रतिष्ठान पर जाते हंै तो उनके चालान काट दिए जाते हैं। यहां तक कि कुछ दिनों पहले लगातार बारिश के चलते बहुत से प्रतिष्ठानों में बारिश का पानी चला गया था। उसको देखने के लिए जब व्यापारी अपने प्रतिष्ठान पर गए तो भी पुलिसकर्मियों द्वारा उनके साथ गलत व्यवहार किया गया। व्यापारी एक सामाजिक व प्रतिष्ठित व्यक्ति होता है उसके साथ सौम्य व सभ्य व्यवहार के साथ बात की जानी चाहिए। यदि कोई व्यापारी गलत तरीके से माल की बिक्री के लिए अपना प्रतिष्ठान खोलता है तो उसके चालान काटे जाएं। उस व्यापारी की सिफारिश के लिए व्यापार मंडल आगे नहीं आयेगा। पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों की समस्या को गम्भीरता से लिया तथा क्षेत्रवार चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र के व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से समन्वय बनाकर रखें। यदि आवश्यक हो तो कार्यवाही करने से पहले उससे सम्पर्क कर लें तथा उन्होंने भविष्य में इस तरह की किसी भी समस्या न होने की बात कही। व्यापारियों ने भी पुलिसकर्मियों को पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया। बैठक में मुख्य रूप से अनाजमंडी से नरेश प्रधान, महामंत्री सुधीर गोयल मोनू, शेरू, दिल्ली गेट व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव मित्तल, यशवर्धन, मनीष मित्तल, डासना गेट से प्रमोद कुमार, राजकुमार, अग्रसेन बाजार से रोहित, प्रदीप कंसल, नवयुग मार्किट अध्यक्ष सन्दीप गर्ग आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button