लेटेस्टशहरस्लाइडर

वीकेंड लॉकडाउन का गाजियाबाद में व्यापक असर, सूनी पड़ी सड़कें

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में भी कोरोना संक्रमण के मामले लोगों को डरा रहे हैं। वीकेंड लॉकडाउन के दौरान शनिवार को पहले दिन लोगों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। लॉकडाउन के दौरान खान-पान, दवाई और जरूरी सामान की दवाइयों की दुकानें खुली हैं। लोग वीकेंड का बखूबी पालन कर रहे हैं। सड़कों पर बेवजह लोग नहीं निकल रहे हैं। ऐसे में पुलिस को जद्दोजहद नहीं करनी पड़ रही है। मास्क न लगाने पर पहली बार में 1000 रुपये तो दूसरी बार में यही लापरवाही बरतने पर 10,000 जुर्माना वसूला जाएगा। लॉकडाउन के दौरान लगातार 59 घंटे तक सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को ही आवागमन की छूट है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बेवजह घरों से बाहर न निकलें। इस दौरान जरूरी सामान की दुकानें खुली रहेंगी, जिससे कि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। दूध, किराने के अलावा मेडिकल की शॉप खुलीं हैं। रेल और हवाई यात्रा करने वाले लोगों पर प्रतिबंध नहीं है, लेकिन मांगने पर टिकट दिखाना होगा। मीडिया कर्मियों को छूट है। डोर स्टेप डिलीवरी से जुड़े लोगों को आने-जाने की छूट है। सफाई कर्मचारियों और स्वास्थ्यकर्मी प्रतिबंध से बेअसर हैं। सीएनजी और पेट्रोल पंप खुले हैं। जरूरी सेवाओं के लिए घरों से निकले लोगों वजह बतानी होगी।
गर्भवती महिलाओं को अस्पताल जाने की छूट है। कोरोना का टेस्ट करवाने जा सकेंगे। कोरोना का टीका लगवाने वालों को छूट है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button