उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

मेरा युवा भारत, गाजियाबाद ने मनाया सद्भावना दिवस

  • सद्भावना दिवस हमें यह याद दिलाता है कि भारत की आत्मा उसकी एकता एवं विविधता में है: देवेंद्र कुमार
    गाजियाबाद: मेरा युवा भारत, गाजियाबाद (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में बुधवार को शंभू दयाल डिग्री कॉलेज, गाजियाबाद में सद्भावना दिवस के अवसर पर संगोष्ठी, ज्ञान एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या, शिक्षकगण एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. (डॉ.) कमलेश भारद्वाज ने की। उपनिदेशक देवेंद्र कुमार ने कार्यक्रम की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, सद्भावना, भाईचारा, शांति एवं अहिंसा के संदेश को प्रसारित करना है तथा युवाओं को जाति, धर्म, भाषा एवं क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण में योगदान हेतु प्रेरित करना है। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूनम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हमें सभी धर्मों एवं संप्रदायों के बीच आपसी समझ को बढ़ावा देकर वसुधैव कुटुम्बकम और अनेकता में एकता के सिद्धांत को आत्मसात करना होगा, ताकि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बन सके। इस अवसर पर राष्ट्र की प्रगति में सद्भावना की आवश्यकता विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें 12 प्रतिभागियों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में प्रो. (डॉ.) जे.के. सिरोहा एवं प्रो. (डॉ.) छाया त्यागी सम्मिलित रहे।भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान झ्र सानू, द्वितीय स्थान झ्र प्रीत कसाना, तृतीय स्थान झ्र मानसी एवं गुनगुन गौर, संतोष, दीपांशु एवं सुजाता को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया। सभी विजेताओं को मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों ने सद्भावना शपथ ली। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. पूनम सिंह ने किया, जबकि संचालन राजा, मानसी एवं प्रकाश तिवारी ने किया। पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक तालिब का भी विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर प्रो. जे.के. सिरोहा, डॉ. छाया त्यागी, प्रो. कमलेश भारद्वाज, प्रो. अनिल कुमार, साकेत सिसोदिया, प्रो. रोचन मित्तल, शिक्षकगण एवं लगभग 100 युवाओं ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button