राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल होंगे तीन और राफेल, आज आएंगे फ्रांस से

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना के बेड़े में तीन और राफेल लड़ाकू विमान शामिल हो जाएंगे। तीनों लड़ाकू विमान फ्रांस से भारत आ रहे हैं।  तीनों राफेल लड़ाकू विमान आज शाम को अंबाला एयरबेस पर लैंड करेंगे। सात हजार किलोमीटर की दूरी तय कर तीनों राफेल विमान फ्रांस से भारत पहुंचेंगे। यूएई में उड़ान के दौरान आसमान में ही इन विमानों में ईंधन भरा जाएगा। आपको बता दें कि फ्रांस व भारत के बीच 36 राफेल विमानों का करार हुआ था। भारत आ रहे तीन विमानों के अलावा अप्रैल के अंत तक पांच और राफेल जेट भारत पहुंच जाएंगे। वहीं 2022 तक सभी 36 विमान भारत को मिल जाएंगे। भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि भारत को हम कोरोना महामारी के बावजूद समय पर राफेल सौंपने के लिए सक्षम हैं। 2022 तक सभी 36 विमानों को भारत को सौंप दिया जाएगा। राफेल विमान ने पिछले साल जुलाई-अगस्त में भारत को मिलने शुरू हो गए थे। वायुसेना ने भी काफी जल्दी से इसका इस्तेमाल शुरू कर दिया था। चीन के साथ तनाव के बीच विमान को पूर्वी लद्दाख और अन्य मोर्चों पर पर गश्त के लिए भी तैनात किया गया था। विमान हैमर मिसाइल से लैस हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button