राज्यलेटेस्टस्लाइडर

कासगंज के अमांपुर से भाजपा विधायक देवेन्द्र प्रताप सिंह का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी को एक और धक्का लगा है। कासगंज के अमांपुर से भाजपा विधायक देवेन्द्र प्रताप सिंह का निधन हो गया। बताया गया है कि सोमवार की सुबह वह क्षेत्र में जाने के लिए तैयार हो रहे थे। अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। विधायक देवेन्द्र प्रताप सिंह के निधन की खबर से भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंह ने विधायक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। देवेंद्र प्रताप सिंह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जनक्रांति पार्टी से सबसे पहले विधायक चुने गए थे। क्षेत्र में बेहद लोकप्रिय देवेंद्र प्रताप सिंह के निधन से भाजपा समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button