लेटेस्टशहर

एसएसपी ने कराया ‘बलवा ड्रिल’ का प्रशिक्षण एवं अभ्यास

  • दंगाइयों से निपटने में शारीरिक एवं मानसिक रूप गाजियाबाद पुलिस है तैयार
    गाजियाबाद।
    देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में हिंसा की खबरे सामने आने के बाद गाजियाबाद पुलिस बेहद चौकन्ना है। बढ़ती आपराधिक वारदातों के बीच कार्यवाह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज-जी के निर्देशन एवं नेतृत्व में पुलिस लाइन ग्राउंड पर ‘दंगा नियंत्रण ड्रिल’ के प्रशिक्षण एवं अभ्यास का आयोजन किया गया। उक्त ड्रिल में जनपद के सभी एसपी, एएसपी, सीओ, विभिन्न थानों से प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों के साथ-साथ मय हमराह, पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय एवं विभिन्न थानों से आये पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया।उक्त ड्रिल के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न शस्त्रों एवं दंगा नियंत्रण उपकरणों के संचालन का परीक्षण किया गया। समस्त पुलिस बल को अश्रु गैस, पिलट गन, रबर बुलेट गन, एंटी रायट गन आदि दंगा नियंत्रण उपकरणों का अभ्यास कराया गया। साथ ही विभिन्न टीमें बनाकर दंगा नियत्रंण हेतु अमल में लाये जाने वाले सभी विधिक प्रावधानों एवं टैक्टिस का क्रमवार अभ्यास किया गया। एसएसपी द्वारा मौजूद सभी पुलिस बल को यह निर्देशित किया गया कि किसी भी शांति व्यवस्था ड्यूटी में शांति भंग करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जानी चाहिये। जिस हेतु सदैव मानसिक एवं शारीरिक रूप से तत्पर रहें एवं दंगा निंयत्रण के समस्त उपकरण सक्रिय दशा में सदैव अपने साथ रखे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button