मनोरंजनलेटेस्टस्लाइडर

अपने अभिनय के अलावा लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहने वाले अर्जुन कपूर का है आज जन्मदिन

नई दिल्ली। अभिनेता अर्जुन कपूर आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस कास मौके पर अर्जुन कपूर को उनके फैंस के साथ ही साथ उनके कई दोस्त बर्थडे विश कर रहे हैं। हालांकि इन सबके बीच सबसे खास बर्थडे विश अर्जुन कपूर को मिली है अपनी लव मलाइका अरोड़ा से। मलाइका ने एक बेहद ही प्यारी तस्वीर के साथ अर्जुन कपूर को बर्थडे विश किया है।
अर्जुन कपूर का आज जन्मदिन हैl अर्जुन कपूर अपने अभिनय के अलावा लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे हैंl वह इन दिनों अरबाज खान की पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैंl इसके अलावा अर्जुन कपूर के और भी कई अफेयर रहे हैंl अर्जुन कपूर बॉलीवुड के फेसम डायरेक्टर बोनी कपूर के बेटे हैं। वह बोनी और उनकी पहली पत्नी मोना कपूर के बेटे हैं। इतने बड़े शख्सियत के बेटे होने के बावजूद अर्जुन ने अपनी मेहनत से अपनी नाम बनाया। उन्होंने कभी भी पिता के नाम का सहारा नहीं लिया है। वह जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के सौतेले भाई हैंl

अर्जुन कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में लंबा सफर तय किया हैl उन्होंने 2011 में आई फिल्म ‘इशकजादे’ से डेब्यू किया थाl इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई धमाकेदार फिल्में दी हैंl इनमें गुंडे, टू स्टेट्स और हाफ गर्लफ्रेंड जैसी फिल्में शामिल हैl अर्जुन कपूर फिल्मों के अलावा अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे हैंl

मलाइका और अर्जुन सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अर्जुन कपूर के बर्थडे पर भी मलाइका ने उनके साथ एक बेहद प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। मलाइका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अर्जुन कपूर के साथ तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे सनशाइन’। इसके साथ उन्होंने हार्टशेप इमोजी का भी इस्तेमाल किया है। इस तस्वीर को अर्जुन- मलाइका के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही साथ कमेंट कर अर्जुन को बर्थडे विश भी कर रहे हैं।

अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बा​र फिल्म ‘सरदार का ग्रैंडसन’ में नजर आए थे। इस मूवी में उनके अलावा रकुल प्रीत सिंह और नीना गुप्ता लीड रोल में थे। वहीं अब वह जल्द ही दो नई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। ये फिल्में ‘भूत पुलिस’ और ‘एक विलेन रिटर्न्स’ हैं। वहीं ‘भूत पुलिस’ में अर्जुन के साथ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस, सैफ अली खान और यामी गौतम लीड रोल में हैं। वहीं एक ‘विलेन रिटर्न्स’ में जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया लीड रोल में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button