लेटेस्टशहर

तीन दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम के लिये किसान हुए रवाना

  • नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक सीके गौतम ने दिखाई हरी झंडी
  • 14 से 16 सितम्बर तक खेती से सम्बंधित तकनीक की किसान ले सकेंगे जानकारी
  • प्रसंस्करण एवं मार्केटिंग विषय में कृषक ले सकेंगे जानकारी
  • दौरे से कृषक उत्पादक संघ से जुड़े एवं कुछ अन्य किसान (कुल 25) होंगे लाभांवित
    गाजियाबाद।
    कृषक उत्पादक संघ (एफपीओ) के सदस्यों को प्रशिक्षण के लिए चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार, लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय हिसार हरियाणा एवं अयूरवेट रिसर्च फाउंडेशन सोनीपत हरियाणा में तीन दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम के लिये नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक सीके गौतम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि यह दौरा नाबार्ड के सहयोग से अयूरवेट रिसर्च फाउंडेशन द्वारा संचालित किया जा रहा है। इससे कृषक उत्पादक संघ से जुड़े एवं कुछ अन्य किसान (कुल 25) लाभांवित होंगे। उन्होंने बताया कि 14 से 16 सितम्बर तक के इस कार्यक्रम के दौरान कृषक एकीकृत कृषि प्रणाली, नवीन तरीके सब्जी और फलों की खेती, हाइड्रोपोनिक्स प्रौद्योगिकी, बहुपरत खेती, जैविक खेती, पशु स्वास्थ्य और नस्ल सुधार, दूध प्रसंस्करण और संबंधित जानकारी, सतत एकीकरण कृषि और पशुधन, मृदा सुधार, खेती से सम्बंधित अन्य उन्नत तकनीके, प्रसंस्करण एवं मार्केटिंग इत्यादि के विषय में जानकारी लेंगे। यह दौरा कृषक उत्पादक संघ (एफपीओ) को मजबूती प्रदान करने मे सहयोग करेगा। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक सीके गौतम के साथ अयूरवेट रिसर्च फाउंडेशन से प्रवीण शुक्ला एवं अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button