लेटेस्टशहर

शराब से हो रही मौतें प्रदेश सरकार की विफलता का परिणाम: पूजा चढ्डा

  • प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में शराब के चलते हो रही मौतों के विरोध में दिया धरना
  • आने वाले विधानसभा चुनाव में यूपी में भाजपा सरकार का पत्ता साफ होना निश्चित
    गाजियाबाद।
    उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बुधवार को गाजियाबाद सोशल आउटरीच विभाग ने प्रदेश में जहरीली शराब के कारण अलग-अलग जनपद में हुई मौतों के विरोध में लोहिया नगर स्थित गांधी पार्क में गांधी प्रतिमा के नीचे एक दिवसीय धरना दिया। धरना-प्रदर्शन में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश सोशल आउटरीच विभाग की प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा चड्ढा , प्रदेश सचिव पूनम बहल, अमित भारद्वाज, प्रदेश सह संयोजक सोशल मीडिया वसीम कुरैशी, जिला अध्यक्ष सोशल आउटरीच विभाग सुशील कुमार गुप्ता, महानगर अध्यक्ष आसिफ सिद्दीकी और महानगर अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष आदि मुख्य रूप से शामिल हुए। प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा चड्डा और प्रदेश सचिव पूनम बहल ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम है। प्रदेश सरकार की लापरवाही के कारण लगातार बिना किसी कारण से लोगों के घरों में मौते हो रही हैं। कोरोना के कारण असंख्य मौतें हुई हैं और अब कच्ची शराब के कारण भी लोगों के घरों में मौतें हो रही हैं और लोगों के घर बर्बाद हो रहे हैं। आश्चर्यजनक बात है कि इन मौतों के पीछे भी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का हाथ सामने आ रहा है। कांग्रेस पार्टी इन सभी मुद्दों पर सरकार के विरुद्ध आवाज उठाती आई है। प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता प्रदेश की जनता के साथ खड़ा हुआ है। जिला अध्यक्ष सुशील कुमार गुप्ता और महानगर अध्यक्ष आसिफ सिद्दीकी ने कहा कि प्रदेश में केवल सड़क पर कांग्रेस का कार्यकर्ता आम लोगों की लड़ाई लड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। समाजवादी और बहुजन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कारण डर से घरों में दुबके हुए बैठे हैं। हम कांग्रेसी लोगों को सड़कों पर मरते हुए नहीं देख सकते। हमारे प्रदेश के चेयरमैन विक्रम पांडे का स्पष्ट आदेश है कि जहां भी कोई समस्या देखो सामाजिक लोगों का साथ लेकर सरकार के खिलाफ खड़े हो जाओ। इसी कारण आज हम लोग सरकार के खिलाफ गांधी जी की प्रतिमा के नीचे प्रदर्शन कर रहे हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में इस तानाशाही सरकार का सत्ता से जाना तय है। महानगर अध्यक्ष अहसान अली ने कहा कि यह सरकार धार्मिक भेदभाव पैदा कर रही है। समाजवादी और बहुजन समाजवादी पार्टी ने जाति धर्म भेदभाव पैदा किया था। इन सरकारों ने प्रदेश का बेड़ा गर्क कर दिया है। शराब एक बड़ी बुराई है और इन शराब से जो मौतें हो रही है उनके पीछे भाजपा नेताओं का हाथ सामने आ रहा है। योगी सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए या फिर राष्ट्रपति को योगी सरकार को बर्खास्त कर उत्तर प्रदेश में नए सिरे से चुनाव कराए जाने चाहिए। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुरेंद्र शर्मा, उज्जवल, कादर खान, सलमान अब्बासी, साजिद सिद्दीकी, शाहिद अब्बासी, राशिद अल्वी, दिलशाद, इमरान, आजर, रूचि भारद्वाज, दीपा व अंजू आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button