लेटेस्टशहरशिक्षा

आईटीएस मोहननगर में क्विज व्हिज- 2023 के दसवें संस्करण का भव्य समापन

गाजियाबाद। मोहननगर स्थित आईटीएस में दसवें क्विज-व्हिज 2023 कार्यक्रम के ग्रैंड फिनाले का भव्य आयोजन किया गया। ज्ञातव्य हो कि दिल्ली- एनसीआर क्षेत्र, बुलंदशहर, सिकंदराबाद, हापुड़, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर आदि क्षेत्रों के स्कूलों के 11 वीं व 12 वीं कक्षा के मेद्यावी एवं प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहित करने एवं उनके उत्साहवर्धन के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन सन 2011से किया जा रहा है जिसमें इस वर्ष प्रथम चरण में लगभग 200 स्कूलों के लगभग 20 हजार छात्रों ने भाग लिया। ग्रैंड फिनाले का औपचारिक उद्घाटन आईटीएस द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा, मुख्य अतिथि आईआईआईटी भोपाल के डायरेक्टर डॉ. आशुतोष कुमार सिंह, आई.टी.एस. (यू.जी. कैंपस एवं आईटी) के निदेशक डॉ. सुनील कुमार पांडेय, यू. जी. परिसर की उपप्रधानाचार्या प्रो. नैंसी शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के चरणों में दीप प्रज्जवलित कर किया। अपने सम्बोधन में डॉ. सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि हमारे देश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है आवश्यकता है तो इन प्रतिभावान छात्रों को आगे आने के लिए इनको अवसर प्रदान करना। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखकर आईटीएस कॉलेज सन 2011 से इस क्विज-व्हिज प्रतियोगिता का आयोजन करता आ रहा है। उन्होंने इस अवसर पर प्रतिष्ठित विद्यालयों से चुनकर आये सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई और अपनी शुभकामनाएं प्रदान की। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आई. आई. आई. टी. भोपाल के डायरेक्टर डॉ. आशुतोष कुमार सिंह ने अपने सम्बोधन में आई. टी. एस. मोहननगर द्वारा किये जा रहे प्रयास की सराहना करते हुए सभी प्रतियोगी छात्रों को बधाई दी और कहा कि आप सब इस देश का सुनहरा भविष्य हैं इसलिए वे आशा करते हैं कि कर्तव्य एवं अनुशासन के पथ पर चलते हुए आप सब भारत देश एवं हमारी संस्कृति को पूरी दुनिया में अनुसरणीय व अग्रणी बनाने में सहयोग प्रदान करेंगे। यूजी परिसर की उपप्रधानाचार्या प्रोफेसर नैंसी शर्मा ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि जीवन में निरंतर परिश्रम करते रहें और अपने माता पिता, शिक्षकों व बड़ों का आशीर्वाद लेते हुए आगे बढ़ते रहें। 16 दिसम्बर 2023 को हुई फाइनल प्रतियोगिता के लिए विभिन्न क्षेत्रों के स्कूलों में डी.पी.एस., सैंट थॉमस, सैंट जेवियर, के एल इंटरनेशनल, छबीलदास कार्ल हूपर, डी.ए.वी., इंग्राहम इंस्टिट्यूट इत्यादि जैसे प्राइवेट व् सरकारी लगभग 200 स्कूलों के लगभग 20,000 छात्र- छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता दो चरणों में संपन्न हुई। प्रथम चरण में प्रत्येक स्कूल स्तर पर प्रतियोगिता संपन्न करायी गई जिसमें से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 3 प्रथम विजेता चुने गए और इन चुने हुए प्रतिभागियों को द्वितीय स्तर पर आई. टी. एस. संस्थान में “आजादी का अमृत महोत्सव – आजादी के 75 वर्ष शीर्षक प्रतियोगिता के लिए चुना गया। इस प्रतियोगिता में डीएलएफ पब्लिक स्कूल, गाजियाबाद के आदित्य सिंह वल्दिया, आरुष गोयल एवं गौरान्विका अग्रवाल को प्रथम पुरुस्कार स्वरुप रु 31000/- , प्रतीक चिन्ह तथा प्रमाण पत्र प्रदान किये गए। के. एल. इंटरनेशनल स्कूल, मेरठ के रुद्रांश शर्मा, अथर्व कुमार एवं प्रगुण पराशर को द्वितीय पुरुस्कार स्वरुप रु. 21000 /-, प्रतीक चिन्ह तथा प्रमाण पत्र प्रदान किये गए और सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल, गाजियाबाद के आर्यन, समर्थ शर्मा एवं अथर्व गुप्ता को तृतीय पुरुस्कार स्वरुप रु 11000 /- , प्रतीक चिन्ह तथा प्रमाण पत्र प्रदान किये गए। इसके अलावा 5 विद्यालयों क्रमश: लिटिल फ्लावर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दिल्ली के कार्तिकेय, देवांश वत्स एवं मानस सिंघल , द मिलेनियम स्कूल, नॉएडा के कौशल निगम, अथर्व त्रिपाठी एवं खुशी सिंह, सन वैली इंटरनेशनल स्कूल, गाजियाबाद के माधव मोहन नाथ , हिमांशु गौतम एवं करण सिंह, सैंट हुड कान्वेंट स्कूल, दादरी के रिद्धिमा विकल, देव प्रताप एवं मनीष मावी तथा दीवान पब्लिक स्कूल, मेरठ के प्रखर पांडेय, वंशिका अग्रवाल एवं अदिति गुप्ता को सांत्वना पुरुस्कार स्वरुप रु 6000 /- के चेक , प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान करते हुए बधाई दी। इस अवसर पर आईटीएस के निदेशक (यूजी एवं आईटी) डॉ. सुनील कुमार पांडेय, उपप्रधानाचार्या प्रो. नैंसी शर्मा, कार्यक्रम संयोजक प्रो. नूपुर सिद्ध, प्रो. आदिल खान, संस्थान के संकाय सदस्य एवं छात्र उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button