लेटेस्टशहर

जिल जज ने जेल में बंदियों की समस्याओं को सुना

  • साक्षरता शिविर के तहत दी गई कानून की जानकारी
    गाजियाबाद।
    जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिन्हा द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने विधिक साक्षरता शिविर में बंदियों की समस्याओं को भी सुना। उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देश व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेश के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार सिन्हा द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत 27 मई को जिला कारागार का निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिन्हा द्वारा महिला बैरक का निरीक्षण किया गया तथा महिला बंदियों की समस्याओं को सुना गया। समस्याओं के समाधान के लिए जिला जज ने जेलर को आवश्यक कार्यवाही करने के लिए दिशा-निर्देश दिए। जेलर द्वारा बताया गया कि कारागार में मुलाकातियों के बैठने हेतु शेड एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था है। शिविर में कैदियों से समस्याओं के संबंध में बातचीत की गई तथा जेलर को आवश्यक कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया। जिला जज द्वारा जेल पराविधिक स्वयंसेवकों से भी बातचीत की गई तथा उनके द्वारा बंदियों को दी जाने वाली विधिक सहायता के संबंध में के बारे में पूछा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button