राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

कोरोना: पाजीटिविटी रेट बढ़ी, होम आईसोलेशन के लिए गाइडलाइन जारी

नई दिल्ली। पूरे भारत में कोरोना संक्रमण ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। 24 घंटे के भीतर 58 हजार से अधिक नए मामले आने पर राज्य सरकारों की भी चिंता बढ़ा दी हैं। इससे तो यही लग रहा है कि देश में तीसरी लहर आ चुकी है। अब इससे निपटने के लिए सतर्कता बेहद जरूरी है। ओमिक्रोन मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना मरीजों के लिए होम आईसोलेशन के दिशा-निर्देशों में बदलाव किया है। मंत्रालय ने होम आइसोलेशन की लिए नई गाइडलाइंस जारी कर दी है। नई गाइडलाइंस ऐसे मरीजों के लिए जारी की गई है जिनमें कोरोना के हल्के लक्षण या संक्रमण के लक्षण नहीं हैं।
गाइडलाइंस में कहा गया कि होम आईसोलेशन के तहत कोरोना मरीजों को छुट्टी दे दी जाएगी। गाइडलाइंस में कहा गया कि कोरोना टेस्ट के पाजीटिव होने के कम से कम सात दिन और लगातार तीन दिनों तक बुखार नहीं आने पर आईसोलेशन खत्म हो जाएगा और मरीज को छुट्टी दे दी जाएगी। सरकार ने कहा कि होम आईसोलेशन अवधि समाप्त होने के बाद दोबारा टेस्ट की जरूरत नहीं है। गौरतलब है कि बीते 24 घंटे में कोरोना के 58,097 नए मामले सामने आए हैं। पाजिटिविटी रेट भी बढ़कर 4.18 प्रतिशत हो गया है। उधर, उत्तर प्रदेश में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। गाजियाबाद यूपी का ऐसा पहला जिला बन गया है जहां कोरोना के सबसे अधिक मामले निकल रहे हैं। दिल्ली में रोजाना दस हजार मामले की आशंका व्यक्त की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button